छत्तीसगढ़
ई-सेवाओं की गति बढ़ेगी, लोक सेवा गारंटी के तहत समयबद्ध सेवा वितरण पर जोर
Shantanu Roy
12 Oct 2025 6:57 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में नागरिकों को तेजी से डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ई-सेवाएं और लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में निर्देश दिया गया कि राज्य में हर नागरिक को आवश्यक सेवाएं निर्धारित समय सीमा में प्राप्त हों, इसके लिए सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद जन्म प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज नागरिकों को समय पर मिलें, इसके लिए स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन और पंचायत विभागों के बीच समन्वय मजबूत किया जाए। इससे नागरिकों को प्रारंभिक स्तर पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ बिना विलंब के मिल सकेगा।
बैठक में यह जानकारी दी गई कि ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत वर्तमान में 86 सेवाएं ऑनलाइन संचालित हो रही हैं, जिनमें जाति, निवास, आय प्रमाणपत्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन, एवं अन्य नागरिक सेवाएं शामिल हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से इन सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करें और लंबित आवेदनों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर्स को अपने-अपने जिलों में लंबित आवेदनों की समीक्षा हर सप्ताह करने और नागरिकों को निर्धारित समयसीमा में सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विभागों से समन्वय कर नई सेवाओं को भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना पर जोर दिया गया है, ताकि राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को और सशक्त बनाया जा सके। सरकार का उद्देश्य है कि तकनीक आधारित प्रशासन के जरिए पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़े तथा नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





