छत्तीसगढ़

दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

Nilmani Pal
3 Oct 2022 10:01 AM GMT
दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
x

कांकेर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा नवरात्रि पर्व के अंतिम दिवस पर मॉ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कांकेर शहर के लट्टीपारा, शांति नगर, एमजी वार्ड, टिकरापारा, नया बस स्टेण्ड, बरदेभाठा, कोदाभाठ, मेलाभाठा के दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु निकलने वाली झॉकियों के साथ मेलाभाठा तालाब व रावण पुतला दहन स्थल में डिप्टी कलेक्टर कांकेर विष्वास कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा विसर्जन झांकी, शोभा यात्रा के साथ पुराना बस स्टेण्ड, मस्जिद चौक, राजापारा, सुभाष वार्ड, सिंधी धर्मषाला मार्ग, मांझापारा आदि मुख्य मार्ग के लिए नायब तहसीलदार कांकेर श्री परमानंद बंजारे तथा अलबेलापारा तालाब में विसर्जित होने वाली समस्त दुर्गा झांकी, शोभा यात्रा के साथ घड़ी चौक, अलबेलापारा, सेन चौक, माहुरबंद पारा, जवाहर वार्ड, अन्नपूर्णापारा, ऊपर-नीचे रोड आदि मुख्य मार्ग सहित अलबेलापारा तालाब, नरहरदेव स्कूल ग्राउण्ड (दषहरा) रावण पुतला दहन स्थल के लिए तहसीलदार कांकेर श्री आनंद कुमार नेताम और शीतलापारा, आदर्ष नगर, षिवनगर, भण्डारी पारा, संजय नगर, श्रीराम नगर, आमापारा, बीटीआई मार्ग की दुर्गा प्रतिमाओं, शोभा यात्रा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री अषोक कुमार मार्बल की ड्यूटी लगाई गई है।

Next Story