छत्तीसगढ़

डस्टर ने ली वेल्डर की जान, मौत बनकर दौड़ी

Nil dhankar
17 Feb 2023 8:29 AM IST
डस्टर ने ली वेल्डर की जान, मौत बनकर दौड़ी
x
छग

रायगढ़। गुरुवार को कोसमनारा के पास सड़क हादसे में 22 वर्ष की एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने एक साथी के साथ ड्यूटी पर जा रहा था। दोनों जगदंबा ट्रेलर डाला फैक्ट्री में वेल्डर का काम करते थे। ओवरस्पीड डस्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल हुए। बाद में एक युवक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन और उसके साथियों ने कोतरा रोड थाने का घेराव कर दिया। अफसरों मुआवजे की मांग और हादसे में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई की जाए।

दरोगामुड़ा जनक हॉस्पिटल के नजदीक रहने वाले सुनील चौहान ने बताया कि उनका पुत्र आदर्श चौहान (22) अपने साथ कलमी के अर्जुन राज (20) के साथ जंगदम्बा ट्रेलर प्लांट जा रहे थे। दोनों वहां वहां काम करते हैं। कोसमनारा के पास दोपहर करीब 1.30 बजे डस्टर सीजी 13 यू 5250 तेज रफ्तार के कारण बेकाबू हो गई और पल्सर सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी।

दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान आर्दश चौहान की मौत हो गई। अर्जुन राज का अभी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Next Story