छत्तीसगढ़
नेशनल हाइवे में धूल ही धूल, जर्जर सड़क से राहगीर परेशान
Nil dhankar
12 Jun 2023 12:57 PM IST

x
बतौली। अंबिकापुर टू पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के लुचकि घाट के जर्जर सड़क की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एनएच विभाग की लापरवाही के चलते लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
एनएच विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पिछले 7 सालों से लुचकि घाट की जर्जर अवस्था होने के बावजूद उपाय नहीं निकाल रहे। दरअसल, अंबिकापुर टू पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में हर रोज हजारों वाहनों का आना-जाना होता है। लेकिन कई बार जर्जर सड़क की वजह से सड़क हादसे का सामना करना पड़ता है। काम लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ठेकेदार की लापरवाही से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है।
Next Story





