छत्तीसगढ़
CG NEWS: दशहरा-दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान, देखें तारीखें
jantaserishta.com
7 Oct 2026 8:37 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
रायपुर: अक्टूबर के इस महीने से त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस महीने नवरात्रि और दहशरा का त्योहार पढ़ने वाला है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अभी से ही दशहरा की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा पर 5 दिन के अवकाश का ऐलान किया गया हैं।
छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस बार दशहरा में पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। यानी अवकाश 17 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 अक्टूबर तक रहेगा। साथ ही दिवाली की भी छुट्टी अभी से घोषित कर दिया है। दिवाली पर भी पांच दिनों की छुट्टी का ऐलान किया है। यानी 6 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक छुट्टी दी गई है।
वहीं, शीतकालीन पर भी 5 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई हैं। यह अवकाश 24 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 15 दिनों के अवकाश की घोषणा की गई हैं।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश 6-6 दिन का था। दशहरा पर 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक छुट्टी रही थी। इस हिसाब से पिछले सत्र में इन तीनों अवसरों पर कुल 18 दिन का अवकाश था, जबकि 2026 में यह घटकर 15 दिन हो गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





