छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में अधिकारियों ने पूल वाहन से पहुंचे शिविर

Shantanu Roy
16 May 2026 10:45 PM IST
सुशासन तिहार में अधिकारियों ने पूल वाहन से पहुंचे शिविर
x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट को दृष्टिगत रखते हुए पेट्रोल -डीजल की मितव्ययिता एवं संसाधनों का बेहतर उपयोग हेतु कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला अधिकारियो ने सामूहिक रूप से एक बस में सवार होकर विकासखंड पलारी अंतर्गत समाधान शिविर कुसमी पहुंचे। प्रशासन की पहल एवं अधिकारियो की सादगीपूर्ण व्यवहार ने लोगों को प्रेरक सन्देश दिया।सभी अधिकारी पहले कलेक्टोरेट परिसर
में एकत्रित हुए। इसके पश्चात यहां खड़ी बस में सहर्ष सवार हुए और बस अधिकारियो को लेकर कुसमी शिविर के लिये रवाना हुई। गौरतलब है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसाधनों की संयमित उपयोग एवं सामूहिक उत्तरदायित्व निभाने देशवासियों से अपील की है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिला प्रशासन द्वारा सभी जिला अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ अधिकारियों सुशासन शिविर या अन्य दौरे में जाते समय पूल वाहन का उपयोग करने के निर्देश दिये गये है।
Next Story