छत्तीसगढ़
विशेष शैक्षिक भ्रमण में प्रशिक्षणार्थियों एवं छात्रों ने सीखा वन प्रबंधन और जैविक खेती के तरीके
Shantanu Roy
22 Jan 2026 9:23 PM IST

x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार एवं उप वनमण्डलाधिकारी अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को परिक्षेत्र देवपुर में शैक्षणिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महासमुंद वन विद्यालय के वनरक्षक प्रशिक्षणार्थियों सहित गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षु परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर चंद्रहास ठाकुर द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों और छात्रों को काष्ठ कूप के वैज्ञानिक प्रबंधन, पेड़ों की कटाई के नियम और डिपो संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान वन प्रबंधन समिति से जुड़ी महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। चंद्रहास ठाकुर ने बताया कि कैसे महिला समूह जैविक खेती के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण कर रहे हैं, बल्कि अपनी आजीविका को भी सुदृढ़ कर रहे हैं। छात्रों ने जैविक खाद निर्माण और खेती की बारीकियों को समझा। प्रशिक्षणार्थियों को ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक महत्व वाले 'मनीराम सागौन वृक्षारोपण' का अवलोकन कराया गया। यहाँ उन्हें सागौन की गुणवत्ता, रोपण तकनीक और उनके संरक्षण के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





