छत्तीसगढ़
प्रथम चरण के मतदान के दौरान कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों दौरा
Shantanu Roy
17 Feb 2025 9:15 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। आज त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान कार्यक्रम के तहत सूरजपुर और भैयाथान विकासखंड क्षेत्र में मतदान किया जा रहा है। इस दौरान मतदान की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर एस जयवर्धन एवम पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने भैयाथान विकासखंड का द्वारा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया एवम दोनों विकासखंड के सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करवाने के सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम भैयाथान सागर सिंह सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर एवम एसपी ने अपने दौरे में प्राथमिक शाला जूनापारा सिरसी ,भैयाथान ग्राम पंचायत के हर्रा पारा मिडिल स्कूल मतदान क्रमांक 26, जमड़ी प्राथमिक शाला मतदान केंद्र का दौरा किया । जमड़ी प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में उन्होंने वरिष्ठ मतदाता 71 वर्षीया श्यामा देवी से बातचीत किया। इसके अलावा उन्होंने यहां के युवा मतदाताओं से बातचीत कर मतदान के उनके अनुभव को जाना और सभी युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





