
x
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: छत्तीसगढ़ में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों में अनुशासन को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। इसी कड़ी में दुर्ग जिला एसपी की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दरअसल जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान हरेराम यादव को निलंबित कर दिया गया है। इस निलंबन आदेश के बाद जवान को वापस कोरबा भेज दिया गया है।
जानकरी के मुतबिक विशेष सुरक्षा ड्यूटी में लगे सीएएफ के जवान हरेराम यादव पर जमीन कब्जे के एक पीड़ित को धमकी देने के गंभीर आरोप लगे थे। जवान ने पीड़ित को झूठे केस में फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी दी थी।
इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने जिला एसपी से की थी। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में गंभीरता दिखते हुए आरोपी जवान को निलंबित करने का आदेश जारी किया और उनसे सुरक्षा ड्यूटी से अलग करते हुए वापस कोरबा भेजने का निर्णय लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





