छत्तीसगढ़
दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 24 घंटे में 88 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Shantanu Roy
27 April 2026 12:09 AM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 88 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में टीम गठित कर फरार वारंटियों की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान वारंटियों को उनके निवास और छिपने के स्थानों से पकड़कर न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य लंबित वारंटों का निराकरण करना और अपराध नियंत्रण को मजबूत करना है।
जिलेभर में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। थाना स्तर पर की गई कार्रवाई में दुर्ग से 3, मोहन नगर से 9, अंजोरा से 6, नगपुरा से 2, पद्मनाभपुर से 6, भिलाई नगर से 8, भिलाई भट्टी से 4, नेवई से 1, सुपेला से 14, स्मृति नगर से 4, वैशाली नगर से 3, छावनी से 1, जामुल से 7, खुर्सीपार से 3, पुरानी भिलाई से 4, उतई से 5, अमलेश्वर से 2 और नंदिनी थाना क्षेत्र से 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर 88 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि फरार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे। पुलिस ने इस सफलता को राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, बीट टीमों और समस्त स्टाफ के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया है।
Tagsदुर्ग पुलिसस्थायी वारंटीगिरफ्तारी अभियानविजय अग्रवालअपराध नियंत्रणथाना कार्रवाईपुलिस अभियानDurg PolicePermanent WarrantArrest CampaignVijay AgarwalCrime ControlPolice Station ActionPolice Campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





