छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन सुरक्षा अभियान जारी

Shantanu Roy
14 July 2025 7:58 PM IST
दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन सुरक्षा अभियान जारी
x
छग
Durg. दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन – सुरक्षा" अभियान के तहत नेशनल हाईवे-53 में डिवाइडर पर बने अवैध व असुरक्षित कटिंग को बंद किया जा रहा है। इस कार्रवाई के तहत अब ओवरब्रिज के आगे खुले कटिंग को भी बंद करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पूर्व में यातायात पुलिस ने छोटे और अवैध कटिंग को चिन्हांकित कर बंद करने का कार्य किया था। अब इसी कड़ी में मजार सुपेला के पास ओवरब्रिज के आगे डिवाइडर में बनी असुरक्षित कटिंग, जिन्हें जाली से बनाया गया था और जो चोरी-टूटी अवस्था में थे, उन्हें कंक्रीट डिवाइडर बनाकर स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।



यह कदम रात्रि के समय सड़क पार करने से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है। इसी प्रकार, यातायात को सुगम बनाने हेतु पटेल चौक दुर्ग में पूर्व में स्टॉपर से बने लेफ्ट टर्न फ्री को अब डिलिनेटर (बोलार्ड) की मदद से पुनर्निर्मित किया गया है, जिससे मोड़ पर ट्रैफिक का बहाव अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके। सड़क सुरक्षा समिति की पूर्व बैठक में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था। विभाग ने बताया कि सड़क इंजीनियरिंग से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर लगातार कार्य किया जा रहा है। यातायात पुलिस दुर्ग का यह प्रयास न केवल सड़क हादसों की रोकथाम में सहायक होगा, बल्कि जिले की यातायात व्यवस्था को भी अधिक सुरक्षित एवं कुशल बनाएगा।
Tagsदुर्गऑपरेशन सुरक्षायातायात पुलिससड़क दुर्घटनाडिवाइडर कटिंगअवैध कटिंगनेशनल हाईवे 53लेफ्ट टर्न फ्रीपटेल चौकसड़क सुरक्षा समितिRaipurDurg Traffic PoliceOperation SurakshaRoad SafetyDivider ClosureIllegal CutsNH-53Road Accident Preventionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story