छत्तीसगढ़

IPL ऑनलाइन सट्टा पर दुर्ग Police की बड़ी कार्रवाई

jantaserishta.com
4 May 2026 9:10 PM IST
IPL ऑनलाइन सट्टा पर दुर्ग Police की बड़ी कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़.

दुर्ग: आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने और दांव लगाने वाले चार आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पाटन थाना और एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटन के बाजार चौक स्थित मछली मार्केट के पास कुछ लोग मोबाइल ऐप के माध्यम से आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार संदिग्धों को पकड़ लिया।
जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन में ‘सायलेंट 777’ एप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेलना और खिलाना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले ऑनलाइन लिंक खरीदकर आईपीएल मैचों में सट्टा संचालन शुरू किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 हजार रुपये नगद और लगभग 63 हजार रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस तरह कुल 73 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध तरीके से धन कमाने के उद्देश्य से ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
करन देवांगन (23 वर्ष), निवासी सुभाष चौक पाटन
उत्तम निषाद (29 वर्ष), निवासी शांति नगर भिलाई-3
गोपाल निषाद (27 वर्ष), निवासी ग्राम अटारी, पाटन
लोकेश उर्फ अरमान यादव (29 वर्ष), निवासी ग्राम अटारी, पाटन

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story