छत्तीसगढ़
दुर्ग पुलिस द्वारा फाइनेंशियल मैनेजमेंट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Shantanu Roy
2 Aug 2025 10:19 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में दुर्ग के सिविक सेंटर स्थित सीए बिल्डिंग में फाइनेंशियल मैनेजमेंट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रथम, आठवीं, बारहवीं एवं तेरहवीं वाहिनी के 200 से अधिक अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों में वित्तीय साक्षरता, निवेश के सही तरीकों और साइबर ठगी से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाना था। इस विशेष सत्र में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में NSE से जावेद हुसैन और SEBI से शिवम भट्ट ने उपस्थित जवानों को इन्वेस्टमेंट अवेयरनेस, साइबर फ्रॉड से सुरक्षा, मंथली इनकम प्लानिंग, खर्च नियंत्रण, इमरजेंसी फंड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने तकनीक के माध्यम से फाइनेंशियल प्लानिंग आसान बनाने के उपायों की भी चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, “बचत की आदत हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाती है। सैलरी स्लिप की सही फाइलिंग, टैक्स प्लानिंग और साइबर सतर्कता आज के समय में बहुत जरूरी है। खासकर मोबाइल गेमिंग एप्स और अवैध निवेश के झांसे से बचना हर किसी की जिम्मेदारी है। हमें खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी जागरूक करना चाहिए।” पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने अपने समापन उद्बोधन में कहा “फाइनेंशियल मैनेजमेंट कोई जटिल विषय नहीं, यह हमारे घरों की गृहिणियों की दैनिक व्यवस्था का हिस्सा है। हमें अपने संसाधनों का सही उपयोग करते हुए उचित निवेश करना चाहिए, लेकिन उससे पहले साइबर सुरक्षा और जोखिम समझना जरूरी है।”
कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा ने समस्त अतिथियों एवं विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन जवानों के लिए अत्यंत उपयोगी, शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक रहा। इस सत्र से सभी जवानों को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन मिला है। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा, एवं विभिन्न वाहिनियों के अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन और समन्वय हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष तैयारी की गई थी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





