छत्तीसगढ़
दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, आउटर और स्लम इलाकों में छापेमारी
Shantanu Roy
29 Nov 2025 11:39 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने शनिवार को आउटर और स्लम इलाकों में विशेष छापेमार अभियान चलाया। इस अभियान के तहत छावनी बस्ती, कुम्हारी और अमलेश्वर थाना क्षेत्रों की आउटर बस्तियों में एक साथ दबिश दी गई। पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर 500 से अधिक लोगों की जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट भी लिए। इसके अलावा पुलिस ने देर रात रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में करीब दो घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों, प्लेटफॉर्म, पार्किंग एरिया और प्रतीक्षालयों की पूरी तरह तलाशी ली गई।
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में लगातार हो रही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अभियान में धारदार हथियार लेकर घूमने वाले, मादक पदार्थों की तस्करी या सेवन करने वाले, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही सशक्त ऐप की मदद से वाहनों की भी सघन जांच की गई। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक आउटर बस्तियों में घर-घर जाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने संदिग्ध लोगों का डाटा इकट्ठा किया और कई स्थानों पर स्थानीय लोगों से इलाके में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली। अभियान के दौरान कई युवकों को रोककर उनकी तस्वीरें, मोबाइल नंबर और फिंगरप्रिंट लेकर रिकॉर्ड में जोड़ा गया।
रात 10 बजे से 12 बजे तक रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी सघन जांच की गई। पुलिस ने यात्रियों और आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ लावारिस सामान और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। इसमें राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों और विभिन्न टीमों ने भाग लिया। पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि अभियान के दौरान सभी संभावित अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान से अपराध पर नियंत्रण रखने और सड़क, स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि पुलिस जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी और ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। सिरगिट्टी, छावनी बस्ती, कुम्हारी और अमलेश्वर थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान से यह संदेश गया कि दुर्ग पुलिस अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





