छत्तीसगढ़
धान खरीदी सीजन में किसानों की आर्थिक सुरक्षा को लेकर दुर्ग पुलिस अलर्ट
Shantanu Roy
16 Nov 2025 6:54 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। धान खरीदी सीजन शुरू होते ही किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दुर्ग ने जिलेभर के किसानों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि इस समय अपराधी, ठग, उठाईगिरोह और साइबर फ्रॉड सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए किसान भाई किसी भी स्थिति में लापरवाही न बरतें। पुलिस ने किसानों को जागरूक करने विशेष पोस्टर, पंपलेट और डिजिटल मैसेज अभियान शुरू किया है, जिन्हें सभी धान खरीदी केंद्रों, बैंक शाखाओं, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया जा रहा है। एसएसपी ने कहा- “जितनी सतर्कता किसान धान उत्पादन में करते हैं, उतनी ही सतर्कता अपने धन की सुरक्षा में भी जरूरी है। आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन आपकी सावधानी सबसे बड़ी सुरक्षा है।”
बैंक में सिर्फ अधिकृत कर्मचारी से ही लें मदद
पुलिस ने सबसे बड़ी चेतावनी यह दी है कि बैंक में किसी अजनबी से बातचीत न करें। मदद की जरूरत हो तो केवल बैंक कर्मचारी से ही संपर्क करें। कई मामलों में अपराधी मदद के नाम पर पासवर्ड, कार्ड या कैश ले जाकर धोखाधड़ी कर जाते हैं।
नोटों की गिनती हमेशा बैंक के अंदर करें
एसएसपी ने कहा कि पैसे निकालने के बाद नोटों की गिनती बैंक के अंदर ही पूरी करें। बैंक के बाहर पैसा गिनना अत्यंत जोखिम भरा है, क्योंकि उठाईगिरोह ऐसे ही मौके की तलाश में रहते हैं। ध्यान रखें कि पैसा हमेशा शरीर से सटाकर रखे बैग में ही रखें। भीड़भाड़ या सड़क पर बैग ढीला रखने से चोरी की संभावना बढ़ जाती है।
किसी भरोसेमंद व्यक्ति को साथ लेकर बैंक जाएं
किसानों को सलाह दी गई है कि बैंक से बड़ी राशि निकालते समय अकेले न जाएं। किसी मित्र या परिवार के सदस्य को साथ रखें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति आसपास दिखाई दे तो तुरंत 112 या 9479192099 पर सूचना दें। अगर बैंक से निकलने के बाद किसी को लगे कि कोई व्यक्ति पीछा कर रहा है या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे रही है, तो सीधे पुलिस स्टेशन में जाएं। पुलिस ने स्पष्ट कहा है— “जरूरी नहीं कि हर पीछा करने वाला अपराधी हो, लेकिन सावधानी हमेशा जरूरी है।”
पैसा गाड़ी की डिक्की में न रखें
डिक्की का ताला अपराधी आसानी से तोड़ लेते हैं। इसलिए बड़ी राशि कभी भी डिक्की में न रखें। हमेशा पैसे को अपने साथ सुरक्षित रखें। पुलिस ने कहा है कि बैंक से पैसे निकालकर सीधे अपने घर या गंतव्य स्थान पहुंचें। चाय, दुकान या अन्य जगह रुकने से चोरी की घटनाएं बढ़ती हैं।
ATM–PIN–OTP किसी को भी न बताएं
यह सबसे महत्वपूर्ण चेतावनी है। पुलिस ने स्पष्ट कहा “OTP मांगे वाला 100% फ्रॉड है। बैंक कभी OTP नहीं मांगता।” किसी कॉलर के झांसे में न आएं, चाहे वह बैंक कर्मचारी या सरकारी अधिकारी होने का दावा ही क्यों न करे।
अनजान लिंक और फर्जी मैसेज से बचें
किसानों को बार-बार ऐसे लिंक भेजे जाते हैं जिन पर क्लिक करते ही बैंक अकाउंट हैक हो सकता है।
फर्जी —
KYC अपडेट
लॉटरी
बीमा
पुरस्कार
बैंक ब्लॉक होने का मैसेज
सब साइबर फ्रॉड के तरीके हैं।
सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान
फेसबुक, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर फर्जी APK फाइलें भेजकर मोबाइल हैक किए जाते हैं।
पुलिस ने दोहराया:
“कोई भी जानकारी केवल बैंक शाखा या आधिकारिक हेल्पलाइन पर ही सत्यापित करें।”
AI आवाज़ वाले धोखाधड़ी कॉल से बचें
अब अपराधी किसानों की आवाज़ रिकॉर्ड कर AI के जरिए उसी जैसी आवाज़ में कॉल कर पैसे मांगते हैं।
ऐसे में—
तुरंत वीडियो कॉल करके पहचान की पुष्टि करें
घबराएं नहीं
तुरंत पुलिस को सूचना दें
डिजिटल गिरफ्तारी से सावधान
अगर कोई फोन पर कहे कि आपका आधार/बैंक किसी अपराध में पाया गया है और आपको ऑनलाइन पैसे जमा करने होंगे—
तो यह पूरा फर्जी मामला है।
पुलिस फोन पर गिरफ्तारी नहीं करती।
किसान भाइयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि किसान यदि अपनी जानकारी गोपनीय रखें और सतर्क रहें, तो लगभग 90% अपराध रोके जा सकते हैं।
“जागरूक किसान ही सुरक्षित किसान।”
Tagsदुर्ग पुलिसएसएसपी दुर्गधान खरीदी सीजनकिसान सुरक्षासाइबर फ्रॉडउठाईगिरोह अलर्टबैंक सुरक्षाOTP फ्रॉडAI कॉल धोखाधड़ीडिजिटल गिरफ्तारीसुरक्षा सलाहग्रामीण जागरूकता अभियानबैंक धोखाधड़ी रोकथामछत्तीसगढ़ न्यूज़पुलिस जागरूकता पोस्टरकिसान सतर्क रहेंसाइबर क्राइम अलर्टDurg PoliceSSP DurgPaddy Procurement SeasonFarmer SafetyCyber FraudGang AlertBank SecurityOTP FraudAI Call FraudDigital ArrestSecurity AdviceRural Awareness CampaignBank Fraud PreventionChhattisgarh NewsPolice Awareness PosterFarmers Be VigilantCyber Crime Alertछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





