दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा के साथ 4 तस्कर पकड़ाए

दुर्ग। दुर्ग के पुलगांव पुलिस ने आज 51 किलो गांजा बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक सब्जी के परिवहन के लिए प्रयुक्त किए जाने वाली बोलेरो में सब्जियों के कैरेट के बीच में रखकर मलकानगिरी ओडिशा से राजनांदगांव ले जाया जा रहा था. इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलगांव के अंजोरा के पास बोलेरो रोककर तलाशी ली गई, जिसके बाद सब्जियों के कैरेट को देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए.
दुर्ग-राजनांदगांव में लगातार अवैध गांजा की खपत हो रही थी. गांजा ओडिशा के मलकानगिरी और बलांगीर से वाहनों में भरकर दुर्ग की ओर भेजा जा रहा था. सूचना मिलने पर घेराबंदी कर बोलेरो को रोका गया, जिसमें 4 गांजा बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं जब्त किए गए 51 किलो गांजे की कीमत 5 लाख रुपए के आसपास आंकी गई है. पकड़े गए चारों आरोपी दुर्ग जिले के ही रहने वाले हैं, जिनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





