
रायपुर। छत्तीसगढ़ की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर जाने वाली 4 यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश रूट की ये गाड़ियां 24 अप्रैल से 5 मई तक नहीं चलेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।
रेल प्रशासन के अनुसार, गोरखपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। गोरखपुर स्टेशन और गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण का काम होगा। यह काम 12 अप्रैल से 3 मई तक चलेगा। वहीं इसके पहले छत्तीसगढ़ की भी 36 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। दुर्ग से नौतनवा जाने वाली ट्रेन संख्या 18205, 24 अप्रैल और 1 मई को रद्द रहेगी। वहीं नौतनवा से दुर्ग जाने वाली ट्रेन संख्या 18206, 26 अप्रैल और 3 मई को नहीं चलेगी। इसी तरह दुर्ग से नौतनवा जाने वाली ट्रेन संख्या 18201, 25 अप्रैल और 3 मई को रद्द रहेगी।
नौतनवा से दुर्ग जाने वाली ट्रेन संख्या 18202, 27 अप्रैल और 5 मई को रद्द कर दी गई है।





