छत्तीसगढ़

DURG LOCKDOWN: लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने सड़को पर उतरे आयुक्त और एसडीएम

Admin2
13 April 2021 9:59 PM IST
DURG LOCKDOWN: लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने सड़को पर उतरे आयुक्त और एसडीएम
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी, सीएसपी विवेक शुक्ला, एसडीएम विनय पोयाम सहित अधिकारियों ने शहर में भ्रमण कर बाहर घूमने वालों से अनुरोध कर घर वापस भेजा। भ्रमण के दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी नगर पालिक निगम दुर्ग के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान बाहर घूमने वालों और दुकान खोल कर सामान बेचने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही कर समझाइश दी गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील है की लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना कारण घर से बाहर ना निकले। जिला और निगम प्रशासन की सक्रियता से जिला और शहर में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस में गिरावट आई है।

Next Story