छत्तीसगढ़

दुर्ग: हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आज से शुरू

Nilmani Pal
28 March 2022 7:30 AM GMT
दुर्ग: हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन आज से शुरू
x

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन दुर्ग सिविल लाइन स्थित हॉकी ग्राउंड में आयोजित होगा। इसका उद्घाटन दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सोमवार शाम 6.30 बजे करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण वोरा दुर्ग विधायक, विशिष्ट अतिथि आरएन वर्मा, कैबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ शासन, हरेश मंडावी आयुक्त, राजेश यादव सभापति आदि मौजूद रहेंगे।

निगम पीआरओ राजू बक्शी से मिली जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय महापौर हॉकी प्रतियोगिता में देश भर की 14 टीमें भाग ले रही हैं। ये सभी टीमें सिविल लाइन मैदान में 28 से 31 मार्च तक अपना कौशल दिखाएंगी। हॉकी प्रतियोगिता स्थल पूरी तरह से तैयार है। खुद महापौर और आयुक्त ने इसका निरीक्षण किया है। आयोजन में भाग लने पहुंचने वाली टीमों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था निगम प्रशासन द्वारा की गई है। आयोजन समिति द्वारा नियमित रूप से खेल मैदान की साफ सफाई भी कराई जा रही है। बेहतर प्रकाश व्यवस्था के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।

Next Story