छत्तीसगढ़

11 अक्टूबर से रद्द रहेगी दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर, कई ट्रेनें भी प्रभावित

Nilmani Pal
5 Oct 2023 2:56 AM GMT
11 अक्टूबर से रद्द रहेगी दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर, कई ट्रेनें भी प्रभावित
x

रायपुर। रेलवे ने फिर 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे लाइन के मरम्मत कार्य की वजह से रेलवे ने ट्रेनें केंसिल की है. राजनांदगांव-कलमना रेलखंड के बीच में तीसरी रेलवे लाइन को आमगांव रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा. जिसके चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का काम भी किया जाएगा. इस दौरान 7 से 10 अक्टूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. वहीं 11 से 14 अक्टूबर तक नॉन इंटरलिंकिंग का काम किया जाएगा.

रद्द होने वाली गाडियां

11 से 13 अक्टूबर तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

12 से 14 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

11 से 13 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

12 से 14 अक्टूबर तक इतवारी से छूटने वाली 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

10 से 13 अक्टूबर, 2023 तक इतवारी से छूटने वाली 08754 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

10 से 13 अक्टूबर तक रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

11 से 14 अक्टूबर तक इतवारी से छूटने वाली 08756 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

11 से 14 अक्टूबर, 2023 तक रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

10 से 13 अक्टूबर तक रायपुर से छूटने वाली 08267 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

11 से 14 अक्टूबर तक इतवारी से छूटने वाली 08268 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

10 से 13 अक्टूबर तक रायपुर से छूटने वाली 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

10 से 13 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08723 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

11 से 14 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

11 से 14 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

11 से 14 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.

11 से 14 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.


Next Story