छत्तीसगढ़
राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग बना ओवरऑल चौंपियन
Shantanu Roy
30 July 2026 7:00 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26 से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों के खिलाडि़यों ने खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक गोमती साय थीं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद जशपुर के अध्यक्ष अरविंद भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पांच संभागीय मुख्यालयों से 160 बालक एवं 80 बालिकाओं सहित कुल 240 खिलाडि़यों ने भाग लिया। खिलाडि़यों के साथ 35 से अधिक कोच एवं मैनेजर भी शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने सभी प्रतिभागी खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का माध्यम है।
उन्होंने खिलाडि़यों से खेल भावना के साथ निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित भी किया। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने कहा कि जशपुर को लगातार राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जशपुर में होता रहेगा, जिससे स्थानीय खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के परिणामों में बालक 15 वर्ष वर्ग में दुर्ग संभाग विजेता, सरगुजा संभाग उपविजेता तथा बस्तर संभाग तृतीय स्थान पर रहा। बालक 17 वर्ष वर्ग में भी दुर्ग संभाग ने विजेता, सरगुजा संभाग ने उपविजेता तथा बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका 17 वर्ष वर्ग में दुर्ग संभाग विजेता, बस्तर संभाग उपविजेता तथा सरगुजा संभाग तृतीय स्थान पर रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दुर्ग संभाग ने ओवरऑल चौंपियनशिप अपने नाम की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





