छत्तीसगढ़

23 लाख का चूना लगाया...मां-बेटी की जोड़ी से जरा बचके

jantaserishta.com
7 April 2025 12:01 PM IST
23 लाख का चूना लगाया...मां-बेटी की जोड़ी से जरा बचके
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: प्यार और शादी का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ अमानत में खयानत और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। एफआईआर के मुताबिक बोदरी निवासी कमल चंदानी (30 वर्ष) वर्ष 2013 में चकरभाठा इलाके में मोबाइल की दुकान चलाते थे। उसी दौरान रिया जैसवानी नाम की महिला उनकी दुकान में मोबाइल रिचार्ज कराने आती थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और संपर्क बना रहा।
वर्ष 2021 में रिया रायपुर शिफ्ट हो गई। उसने कमल से कहा कि उसकी बेटी एनी जैसवानी डेंटल कॉलेज में पढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर उसकी मदद करें। इसके बाद एनी और कमल के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। रिया ने कमल को आश्वासन दिया कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह बेटी की शादी उससे करा देगी।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार भरोसे का फायदा उठाते हुए रिया और एनी ने कमल से तीन साल में कार सहित कुल 23 लाख रुपये के गिफ्ट और नकद ले लिए। लेकिन जब कमल ने शादी की बात दोहराई तो दोनों का व्यवहार बदल गया और उसे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी।
घटना से आहत कमल ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद रिया जैसवानी और एनी जैसवानी के खिलाफ धारा 406 (अमानत में खयानत), 506 (धमकी) और 34 (सामूहिक आपराधिक कृत्य) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story