छत्तीसगढ़

निगम की लापरवाही से स्कूल में घुसा पानी

Nil dhankar
26 July 2023 10:49 AM IST
निगम की लापरवाही से स्कूल में घुसा पानी
x

बीजापुर। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश से सभी नदी नाले उफान पर हैं। वहीं इस बारिश से बहु चर्चित भोपालपटनम में नाली सफाई की पोल खोल दी। नगर के रानीदुर्गावती वार्ड क्रमांक 07 में बाढ़ की स्तिथि जैसे बनी हुई है। नालिया जाम होने की वजह से पानी घरों में घुस रहा है।

वही स्तिथि शिक्षक कालोनी में भी बनी हुई है। बीती रात से जमकर हो रही है। बारिश से सीबीएसइ इंग्लिस स्कूल की चौखढ़ तक लबालब पानी भरा है। बाढ़ के पानी की समस्या को लेकर नगर और वार्ड वासियों द्वारा इस समस्या का निराकरण करने के लिए कई बार लिखित व मौखिक रूप से नगर निगम अधिकारीयों को जानकारी भी दी गई। लेकिन सम्बंधित विभाग एंव अधिकारीयों ने अब तक इस कोई ओर ध्यान नहीं दिया। अब देखना ये है कि आखिर कब तक वार्ड वासियों को इस समस्या से छूटकारा मिल पाएगा।


Next Story