लचर सफाई व्यवस्था, मेसर्स आदित्य इंटरप्राईजेस का सफाई ठेका जोन कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से किया निरस्त

रायपुर: आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर ने जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी खलबाड़ा के सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स आदित्य इंटरप्राईजेस का सफाई ठेका बीएसयूपी खलबाड़ा में लचर सफाई व्यवस्था होने पर निरस्त कर दिया है. जोन 9 जोन कमिश्नर ने लचर सफाई व्यवस्था के कारण विगत दिनांक18 जुलाई, 29 जुलाई, 2 सितम्बर और 30 सितम्बर 2025 को सम्बंधित सफाई ठेकेदार नोटिस जारी की.
सफाई ठेकेदार का सफाई ठेका विगत दिनांक 16 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2026 तक की अवधि के समाप्त होने के बाद नियमानुसार सहमति पत्र पर 3 माह बढ़ाने का प्रस्ताव था, किन्तु ठेकेदार द्वारा सहमति पत्र नहीं दिया गया और बीएसयूपी खलबाड़ा की सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीरता कार्यप्रणाली में प्रदर्शित नहीं की, जिससे वहाँ की सफाई व्यवस्था में उचित सुधार नहीं हुआ. इस पर आयुक्त के निर्देश पर जोन 9 जोन कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए सफाई ठेकेदार मेसर्स आदित्य इंटर प्राईजेस का सफाई ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





