छत्तीसगढ़

कांग्रेस शासित राज्य होने के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण में छग को नहीं मिला अवार्ड, सीएम बघेल ने केंद्र लगाया गंभीर आरोप

Nilmani Pal
2 Oct 2022 11:19 AM GMT
कांग्रेस शासित राज्य होने के कारण स्वच्छता सर्वेक्षण में छग को नहीं मिला अवार्ड, सीएम बघेल ने केंद्र लगाया गंभीर आरोप
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को पछाड़कर मध्य प्रदेश ने मारी बाजी। स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 की सूची में पहली बार मध्य प्रदेश का नाम हुआ शामिल। इसके पहले इस सूची में प्रथम स्थान पर छत्तीसगढ़ का नाम हुआ करता था। जो की अब दूसरे स्थान पर आ गया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेश के सीएम ने भूपेश बघेल ने केंद्र पर सूची को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कांग्रेस शासित राज्य होने के कारण छग को नहीं मिला अवार्ड। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को 11-11 अंक मिले थे साथ ही अन्य मानकों में भी छत्तीसगढ़ कहीं आगे था। लेकिन फिर भी केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को प्रथम पुरुस्कार दे दिया।

Next Story