छत्तीसगढ़

DSP ने टीम के साथ की बड़ी कार्रवाई, 52 लोगों पर कसा शिकंजा

Nil dhankar
26 Jun 2023 8:25 AM IST
DSP ने टीम के साथ की बड़ी कार्रवाई, 52 लोगों पर कसा शिकंजा
x
छग

महासमुंद। DSP ने टीम के साथ बड़ी कार्रवाई करते 52 लोगों पर शिकंजा कसा है. दरअसल पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शांति एवं सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव व SDOP के साथ सभी थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों द्वारा पैदल पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/आम स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए है.

इस अभियान के तहत कुल 52 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उक्त अभियान के तहत थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सगन पैदल और वाहन से पेट्रोलिंग करते हुए सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अड्डे बाजी वाले क्षेत्रों भीड़ इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

Next Story