छत्तीसगढ़

मुंगेली में DSP सालिक राम धृतलहरे को दी गई भावभीनी विदाई

Shantanu Roy
11 Nov 2025 8:27 PM IST
मुंगेली में DSP सालिक राम धृतलहरे को दी गई भावभीनी विदाई
x
छग
Mungeli. मुंगेली। पुलिस विभाग में 35 वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले उप पुलिस अधीक्षक सालिक राम धृतलहरे को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मुंगेली में आयोजित गरिमामय समारोह में एसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने उन्हें साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन 10 नवंबर 2025 को एसपी कार्यालय के संवाद सभा कक्ष में किया गया। समारोह में जिले के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि श्री धृतलहरे ने अपने सेवा काल में पुलिस विभाग की छवि को मजबूत किया है। वे अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव ईमानदार और संवेदनशील रहे हैं। उनकी कार्यशैली और जनता से संवाद की क्षमता ने पुलिस-जन संबंधों को सुदृढ़ किया है।

उप पुलिस अधीक्षक सालिक राम धृतलहरे ने भावुक शब्दों में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे वर्ष 1990 में अविभाजित मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। बाद में वर्ष 2006 में निरीक्षक और वर्ष 2018 में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने अपने 35 वर्ष के सेवा काल में मंडला, बिलासपुर, जशपुर, बस्तर, रायपुर, महासमुंद और मुंगेली जैसे कई जिलों में उत्कृष्ट सेवा दी। उन्होंने बताया कि मुंगेली जिले के गठन से पहले और बाद में, उन्होंने यहां उल्लेखनीय कार्य किया। वर्ष 2008 से 2013 तक थाना मुंगेली में निरीक्षक प्रभारी के रूप में कार्यरत रहे, और बाद में वर्ष 2021 से 2025 तक पुनः अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली के रूप में सेवा दी। उनके नेतृत्व में जिले में कई हत्या, लूट, चोरी, महिला अपराध और अन्य गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई। उन्होंने सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान दिया।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने भी श्री धृतलहरे के नेतृत्व, अनुशासन और कार्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनकी सेवाएं नए अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल, डीएसपी (नक्सल सेल/यातायात) संजय साहू, डीएसपी हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल, तथा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी और पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक सालिक राम धृतलहरे को उनके सहकर्मियों ने “निष्ठावान और जनसेवी अधिकारी” के रूप में विदाई दी। समारोह के अंत में सभी अधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की।
Tagsमुंगेली पुलिससेवानिवृत्ति समारोहसालिक राम धृतलहरेएसपी भोजराम पटेलउप पुलिस अधीक्षक मुंगेलीविदाई समारोहपुलिस सेवासम्मान समारोहमध्यप्रदेश पुलिसछत्तीसगढ़ पुलिसदीर्घ सेवाउज्ज्वल भविष्यपुलिस अधिकारी सम्मानMungeli PoliceRetirement CeremonySalik Ram DhritlahareSP Bhojram PatelDeputy Superintendent of Police MungeliFarewell CeremonyPolice ServiceFelicitation CeremonyMadhya Pradesh PoliceChhattisgarh PoliceLong ServiceBright FuturePolice Officer Honorछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story