छत्तीसगढ़

DSP ने मारी रेड, मोबाइल के साथ तीन सटोरिए गिरफ्तार

Nilmani Pal
21 April 2024 8:00 AM GMT
DSP ने मारी रेड, मोबाइल के साथ तीन सटोरिए गिरफ्तार
x
छग

जांजगीर। DSP की छापेमारी में मोबाइल के साथ तीन सटोरिए गिरफ्तार किए गए है। जानकारी के मुताबिक थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की बलौदा रोड अकलतरा के पास कुछ लोग हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे IPL मैच मे ऑनलाईन सट्टा खेल रहे है। जिस सूचना पर बलौदा रोड अकलतरा रजत अग्रवाल के घर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर पकडे तो आरोपी कृष्णा जगत, रजत अग्रवाल, मयंक अग्रवाल तीनों लोग रजत अग्रवाल के घर के सामने बलौदा रोड अकलतरा में मोबाईल से हैदराबाद V/S दिल्ली के बीच चल रहे आई.पी.एल मैच का भाव लेकर ग्राहको से रकम का लेन देन कर ऑन लाईन क्रिचकेट सट्टा खिलाते हुए पकडा गया आरोपी कृष्णा जगत के कब्जे से एक वीवो कंपनी का तथा एक ओप्पो कंपनी मोबाईल तथा नगदी 1000 रूपये (2) आरोपी रजत अग्रवाल के कब्जे से एक रेडमी सफेद ग्रे कलर का मोबाईल व एक 1+ मोबाईल तथा नगदी 800 रूपये (3) आरोपी मयंक अग्रवाल के कब्जे एक रेडमी ब्लू कलर का मोबाईल व 1+ मोबाईल नगदी 700 रूपये गवाहों के समक्ष बरामद किया गया जाकर आरोपीयो के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 210/2024 धारा 6,7 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी मयंक अग्रवाल , रजत अग्रवाल एंव कृष्णा जगत के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में साईबर सेल प्रभारी DSP अनिल कुर्रे ,प्रशि. DSP संगम राम, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक दिनेश कुमार यादव उप निरी.बी.एल कोसरिया, ,साईबर सेल उप निरी.पारस पटेल सउनि रामप्रसाद बघेल प्र.आर मनोज तिग्गा आर.गिरीश कश्यप एंव थाना स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

Next Story