छत्तीसगढ़

DSP ने आज रायपुर के कई थानों में आर्म्स एमुनेशन का किया निरीक्षण

Admin2
17 Jun 2021 10:28 PM IST
DSP ने आज रायपुर के कई थानों में आर्म्स एमुनेशन का किया निरीक्षण
x

रायपुर। आज उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक लाइन रायपुर मणिशंकर चंद्रा के द्वारा थाना पुरानी बस्ती,टिकरापारा,डीडी नगर में उपलब्ध कराए गए आर्म्स एमुनेशन का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया गया. एवं संबंधित अधिकारी कर्म को आर्म्स के रखरखाव और कमी की पूर्ति करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान चंद्रा के द्वारा पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाये जा रहे स्पंदन अभियान के तहत थाने में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियो से उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सभी को अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का कोविड 19 टीकाकरण अतिशीघ्र पूरा करने निर्देशित किया गया। इसी प्रकार जिले के सभी थानों में उपलब्ध आर्म्स एमुनेशन का भौतिक सत्यापन एवं निरीक्षण किया जाएगा।



Next Story