छत्तीसगढ़
नशे में धुत टीचर पर गिरी गाज: जनगणना प्रशिक्षण में SDM से बहस, जांच में शराब की पुष्टि, हुआ सस्पेंड
Shantanu Roy
1 May 2026 12:20 AM IST

x
छग
Sarguja. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुशासनहीनता का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक नशे की हालत में प्रशिक्षण में शामिल हुआ और बाद में सीतापुर एसडीएम से बहस करने लगा। मामले की पुष्टि मेडिकल जांच में होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों की समीक्षा और प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई थी। इसी बैठक में एलबी शिक्षक भोलेंद्र पैकरा, जो बिलासपुर खालपारा के निवासी हैं, शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे।
बैठक के दौरान उनकी स्थिति को देखते हुए सीतापुर एसडीएम फागेश सिन्हा ने आपत्ति जताई। इसी दौरान शिक्षक ने एसडीएम से बहस शुरू कर दी, जिससे बैठक का माहौल बिगड़ गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए एसडीएम ने तुरंत उनके मेडिकल परीक्षण के निर्देश दिए। बताया गया कि इसके बाद शिक्षक का बतौली में मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई।
मामले की रिपोर्ट बतौली ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय को भेजी गई। रिपोर्ट के आधार पर सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा ने शिक्षक के इस व्यवहार को गंभीर अनुशासनहीनता और कदाचार मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान भोलेंद्र पैकरा का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय उदयपुर निर्धारित किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगाए गए कर्मचारियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है, ऐसे में इस तरह का व्यवहार पूरी व्यवस्था को प्रभावित करता है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना के बाद विभागीय स्तर पर अन्य कर्मचारियों की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल देखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने भी इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





