छत्तीसगढ़

शराबी पति ने की पत्नी को जलाने की कोशिश, करता था चरित्र पर शंक

Nil dhankar
5 Jun 2022 8:34 AM IST
शराबी पति ने की पत्नी को जलाने की कोशिश, करता था चरित्र पर शंक
x

बिलासपुर। चरित्र शंका को लेकर शराबी ने अपनी पत्नी से मारपीट की और चूल्हे का अंगार उसके ऊपर फेंक दिया। इससे महिला का पैर झुलस गया है। पीड़िता की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। देवरीखुर्द जेबीसी स्कूल के पास रहने वाली आकांक्षा साहू की शादी जनवरी 2022 को विजयकांत साहू के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी। शादी के एक माह दोनों अच्छे रहे। मार्च में महिला होली मनाने के लिए मयके कोरबा चली गई थी।

होली से पहले उसका पति भी पहुंच गया और चरित्र पर शंका करते हुए जबरन ले आया। तब से शराब पीकर विजयकांत साहू आए दिन मारपीट करता है। उनके माता-पिता से भी बात करने नहीं देता है। गुस्से में मोबाइल को तोड़ भी दिया। दो जून की सुबह नौ बजे महिला चूल्हा में खाना पका रही थी। उसी समय विजयकांत शराब पीकर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। चिमटी से चूल्हे से जलती अंगारा निकालकर अपनी पत्नी के पैर पर फेंक दिया। इससे पैर झुलस गया। थाना प्रभारी व प्रशिक्षु आइपीएस विकास कुमार ने स्टाफ को महिला के घर भेजा। तब तक शिवचंद फरार हो गया था। उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।


Next Story