छत्तीसगढ़
BEO दफ्तर में सो रहा था शराबी हेडमास्टर, सस्पेंड की कार्रवाई
Nilmani Pal
21 Oct 2025 12:35 PM IST

x
छग
बालोद। जिले के रेवती नवागांव के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक राजेंद्र सुनहरे को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब राजेंद्र सुनहरे को शराब के नशे में बेसुध हालत में बीईओ कार्यालय में जमीन पर लेटे हुए पाया गया।
जानकारी के अनुसार राजेंद्र सुनहरे कार्यालय के अंदर ही नशे की हालत में जमीन पर पड़े थे जिसकी जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया।
Next Story





