छत्तीसगढ़
नशे में धुत्त दूल्हे ने गांव वालों पर चढ़ा दी गाड़ी, दुल्हन ने शादी करने से किया मना
jantaserishta.com
2 May 2024 9:29 PM IST

x
छत्तीसगढ़
खैरागढ़: जिले के वनांचल ग्राम मुड़पार में शराब के नशे में धुत्त दूल्हे ने बारातियों का नाच देख रहे गांव वालों पर ही गाड़ी चढ़ा दी. इस घटना में कई लोगों घायल हुए हैं. कुछ बच्चों और महिलाओं को भी चोटें आई है. इस घटना के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया. वहीं पूरे गांव ने मिलकर शराबी दूल्हा समेत बारातियों की जमकर धुनाई भी की.
घटना के बाद दुल्हन के चाचा ने गातापार जंगल थाने पहुंचकर आरोपी दूल्हे नरेश साहू के ख़िलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गातापार जंगल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव निवासी नरेश साहू अपनी ही शादी में शराब पीकर मदहोश हालत में बारात लेकर मुड़पार पहुंचा और फूलों से सजी दूल्हे गाड़ी से बारातियों का नाच देख रहे लोगों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी. नरेश की गाड़ी के दर्जनभर से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद 112 और 108 की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया.
घटना के बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे नरेश से शादी करने से मना कर दिया. फिर पूरे गांव ने मिलकर शराबी दूल्हा समेत सभी बारातियों की रातभर जमकर धुनाई की. सुबह दूल्हा नरेश समेत बाराती अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकलने में सफल हुए. गातापार जंगल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही मामले में पूरी बात साफ हो पाएगी.
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़नशे में धुत्त दूल्हे ने गांव वालों पर चढ़ा दी गाड़ीदुल्हन ने शादी करने से किया मनाशराब के नशे में धुत्त दूल्हाCG NewsChhattisgarhChhattisgarh NewsDrunk groom ran his car over villagersBride refused to marryDrunk groom
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





