छत्तीसगढ़

OMG! नशे में धुत युवतियों ने किया तांडव, सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से हमला

jantaserishta.com
29 Jun 2025 8:56 PM IST
OMG! नशे में धुत युवतियों ने किया तांडव, सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से हमला
x
वीडियो देखें.

रायपुर: राजधानी के एक पॉश इलाके गैलेक्सी आईलैंड सोसाइटी में रविवार रात नशे में धुत दो युवतियों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोपी युवतियों किरण सिंह राजपूत और रेशमा किरण ने न केवल सोसाइटी परिसर में तोड़फोड़ की बल्कि सोसाइटी अध्यक्ष राजेश सिंह पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया। घटना के दौरान गाड़ियों और घर के शीशों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवतियां अक्सर सोसाइटी परिसर में कुछ युवकों के साथ नशा करती हैं। घटना वाली रात भी वे शराब के नशे में धुत थीं और किसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना के समय सोसाइटी अध्यक्ष राजेश सिंह ने युवतियों को समझाने की कोशिश की लेकिन आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विवाद इतना बढ़ गया कि युवतियों ने पहले तो राजेश सिंह के सिर पर हमला किया और फिर चेहरे पर चाकू मार दिया। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आज़ाद चौक थाना टीम ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story