छत्तीसगढ़

शराबी ड्राइवर की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, 30 लोग घायल

Nil dhankar
24 Jun 2023 9:19 AM IST
शराबी ड्राइवर की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, 30 लोग घायल
x
छग में बड़ा हादसा

सक्ती। जिले में शुक्रवार को सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में करीब 14 लोग घायल हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। सभी काम से वापस अपने घर लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सक्ती थाना क्षेत्र के रहने वाले30 से ज्यादा लोग दो दिन पहले रायगढ़ जिले के लैलूंगा में हलवाई का काम करने गए थे। सभी काम कर शुक्रवार को वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंदेली मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक CG 11 BH 8439 अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने 4-5 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। साथ ही नशे में वो बोलेरो से आगे निकलने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.

Next Story