छत्तीसगढ़

शराबी की डॉनगिरी, पुलिस को देखकर हुआ फुर्र

Nil dhankar
26 March 2024 4:47 PM IST
शराबी की डॉनगिरी, पुलिस को देखकर हुआ फुर्र
x
छग न्यूज़

कोरबा। जिले में शराब के नशे में धुत एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। युवक अपने घर की छत पर चढ़कर खुद का डॉन बताने लगा। इतना ही नहीं उसने धारदार हथियार से अधेड़ पर भी जानलेवा हमला किया। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो CSP खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस का सायरन सुनते ही युवक की हवा निकल गई और मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र के खपराभट्टा का है। यहां का रहने वाला युवक शराब के नशे में था। पहले तो उसने धारदार हथियार से एक अधेड़ पर हमला कर दिया। इसके बाद अपने घर की छत पर चढ़कर अपने आप का डॉन बताने लगा। जब पुलिस को मिली तो CSP खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस का सायरन सुनते ही युवक की हवा निकल गई और मौके से फरार हो गया। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।


Next Story