छत्तीसगढ़

नशे में था टीचर, देशभक्ति गाने पर किया डांस

Nilmani Pal
1 Feb 2023 9:42 AM IST
नशे में था टीचर, देशभक्ति गाने पर किया डांस
x
छग

बलरामपुर। जिले से नशे में धुत एक टीचर का डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है. इसमें टीचर देशभक्ति के गीत पर डांस कर रहा है, वो भी नशे की हालत में. मामला रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम ओरंगा का है. बताया जा रहा है कि वीडियो 26 दिसंबर का है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, इस टीचर का नाम अजय साहू है. जो कि ओरंगा के स्कूल में टीचर है. 26 दिसंबर को यहां ध्वारोहण का प्रोग्राम रखा गया था. ध्वजारोहरण के बाद यहां स्कूल में देशभक्ति की गीत चलाए गए. तो वहीं, नशे में धुत अजय वहीं पर खड़े होकर नाचने लगा. बीच में एक कुत्ते के साथ भी वह नाचता दिखा. कई लोग उसका तमाशा देखते रहे. उन्होंने उसे ऐसे करने से रोका भी. लेकिन वह कहां मानने वाला था. वह नाचता ही रहा. वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉर्डर फिल्म का 'संदेसे आते हैं, हमें तड़पाते हैं' गाना लगा हुआ है और टीचर अजय उसमें नाच रहा है वो भी नशे में धुत होकर. फिलहाल इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है. लेकिन वीडियो सोशल मीडया पर जमकर वायरल हुआ है.

Next Story