छत्तीसगढ़

महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा शराबी, गिरफ्तार

Nil dhankar
19 Jun 2022 11:05 AM IST
महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा शराबी, गिरफ्तार
x

बिलासपुर। शराबी युवक ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तर कर लिया है। आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जून की दोपहर मनोज श्रीवास(36) शराब के नशे में घर के पास आया और बिना वजह गाली-गलौज करने लगा।

महिला ने मना किया तो मनोज ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया। शनिवार को रतनपुर पुलिस ने आरोपित मनोज श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story