छत्तीसगढ़

Accident: ड्राइवर ने नशे में तेज पिकअप दौड़ाई, पलटने से 8 लोग घायल

Nil dhankar
22 July 2024 3:54 PM IST
Accident: ड्राइवर ने नशे में तेज पिकअप दौड़ाई, पलटने से 8 लोग घायल
x
छग

रायगढ़ raigarh news। जिले में पिकअप पलटने से 8 लोग घायल हो गए है। इसमें चार लोगों को अधिक चोट आयी हैं। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा Dharamjaigarh Police Station धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 10 बजे हुआ है। पिकअप सवार सभी लोग रैरूमा से सिथरा शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। तभी वापसी के दौरान सिसरिंगा के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। हादसे के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। chhattisgarh

road accident सिसरिंगा के पास पिकअप पलटने के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। तब चालक कमलेश यादव अस्पताल जाने की बात कह कर वहां से निकला और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था। बता दें कि रैरूमा से सिथरा पिकअप में सवार होकर गए उसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। चार महिलाओं को अधिक चोट आयी है। सभी एक ही गांव में आसपास रहने वाले थे। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।


Next Story