छत्तीसगढ़

आरक्षक ने नशे में मंदिर के सामने किया पेशाब, सस्पेंड

Nilmani Pal
4 Sept 2023 12:53 PM IST
आरक्षक ने नशे में मंदिर के सामने किया पेशाब, सस्पेंड
x
रायपुर बिग न्यूज़

रायपुर। आरक्षक ने नशे में मंदिर के बाहर हंगामा किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. एसएसपी ने कार्रवाई करते आरक्षक को सस्पेंड किया है. जारी सस्पेंड आदेश में लिखा है कि थाना सरस्वती नगर में पदस्थ प्रआर. क. 1050 कुलभूषण सिंह विडियो फूटेज में वर्दी धारण किए हुए शराब सेवन कर नशे में होना प्रतीत हो रहा है व नशे की हालत में एक मंदिर के बाहर अशोभनीय कृत्य करते हुए विडियो फुटेज में दिखाई पड़ रहा है।

प्रभार. क. 1050 कुलभूषण सिंह का उक्त कृत्य पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के फलस्वरूप प्रआर.क. 1050 कुलभूषण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र रायपुर संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

Next Story