छत्तीसगढ़

नशे में युवक ने कार से घर का गेट तोड़ा, हादसा CCTV कैमरे में कैद

Nil dhankar
18 March 2025 10:19 AM IST
नशे में युवक ने कार से घर का गेट तोड़ा, हादसा CCTV कैमरे में कैद
x

रायगढ़। बेकाबू कार घर के बाउंड्रीवाल के गेट को तोड़कर भीतर घुस गई। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अंदर रखी कार क्षतिग्रस्त हो गई। ड्राइवर ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बोइरदादर बैंक काॅलोनी का रहने वाला अनुराग तिर्की (37) रविवार की शाम को अपने घर पर था। तभी अचानक घर के बाहर जोर से आवाज आई। ऐसे में अनुराग समेत उसके परिवार वाले बाहर निकले, उन्होंने देखा कि चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए मेन गेट के दरवाजे को तोड़कर भीतर घुस गया था और अंदर रखे अनुराग की कार को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दिया।

इससे कार के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद मामले की सूचना अनुराग ने चक्रधर नगर थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

जब तेज रफ्तार कार बांउड्रीवाल को तोड़कर घर के भीतर घुसी, तो उस दौरान बाहर 2 बच्चे खेल रहे थे और एक महिला बाहर में बैठी थी। कार की स्पीड को देखते हुए बच्चे घर के भीतर घुस गए। इससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।


Next Story