छत्तीसगढ़

24 घंटे के भीतर शराबी हमलावर गिरफ्तार

Nilmani Pal
2 Jun 2022 11:45 AM IST
24 घंटे के भीतर शराबी हमलावर गिरफ्तार
x
छग

मनेंद्रगढ़। स्थानीय पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़ित जगदीश चक्रधारी बाल सिंह के साथ बाइक में सामान लेने मनेंद्रगढ़ आने के लिए निकला था। रास्ते में ग्राम चनवारीडांड़ में गणेश नायर द्वारा शराब पीकर उनके साथ बेवजह गाली-गलौज की जाने लगी। जगदीश के द्वारा गाली देने से मना करने पर हत्या करने के उद्देश्य से गणेश नायब द्वारा हाथ में रखे फावड़ा से उसके सिर में वार कर दिया गया, जिससे वह वहीं बेहोश होकर गिर गया।

आहत को बाल सिंह एवं बीरबल द्वारा उठाकर इलाज के लिए सीएचसी मनेंद्रगढ़ लाया गया। मामले में पुलिस द्वारा अस्पताली मेमो जांच पर ग्राम चनवारीडांड़ निवासी आरोपी 46 वर्षीय गणेश नायर पिता किशन लाल के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी कर घटना के 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


Next Story