छत्तीसगढ़

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, आबकारी विभाग की दबिश

jantaserishta.com
24 Nov 2026 5:03 PM IST
मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, आबकारी विभाग की दबिश
x
छत्तीसगढ़.
सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आबकारी विभाग ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर करीब 2 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त की है। कार्रवाई के दौरान 207 नग कफ सिरप और 3600 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गई है। मामले में मेडिकल स्टोर संचालक राजेश समद्दार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंबिकापुर के सुभाषनगर वार्ड क्रमांक-2 स्थित न्यू अनुष्का मेडिकल स्टोर से नशीली कफ सिरप और प्रतिबंधित टैबलेट बेची जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पहले मेडिकल स्टोर से दवाइयों की खरीदी कराई गई। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने दुकान में दबिश दी।
दुकान की जांच के दौरान पीछे स्थित एक कमरे से 132 नग मैग्नाटस-टी कफ सिरप, 75 नग एपकोर्स कफ सिरप और 3600 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गईं। इस तरह कुल 207 नग कफ सिरप और 3600 टैबलेट जब्त की गई हैं। जब्त दवाइयों की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक राजेश समद्दार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दवाइयां उत्तर प्रदेश से लाने की बात बताई है। आबकारी विभाग अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और दवाइयों की सप्लाई के नेटवर्क की जांच कर रहा है।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी, अनिल गुप्ता, आबकारी आरक्षक दीपक पांडे, आशीष कुंज और नगर सैनिक गणेश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story