छत्तीसगढ़

सिमर्स क्लब में कल होने जा रही रंगीन पार्टी

Shantanu Roy
5 Sept 2026 7:29 PM IST
सिमर्स क्लब में कल होने जा रही रंगीन पार्टी
x
क्या विधानसभा पुलिस करेगी कार्रवाई?
Raipur. रायपुर। राजधानी के विधानसभा क्षेत्र में संचालित सिमर्स क्लब में होने वाली वीकेंड नाइट पार्टियों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। देर रात तक चलने वाली पार्टियों, बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी और सड़क पर वाहनों की भीड़ को लेकर स्थानीय लोगों और आम राहगीरों में चिंता देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात क्लब में विशेष वीकेंड पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें डीजे परफॉर्मेंस के लिए कलाकारों को बुलाया गया है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि ऐसी
पार्टियों में शराब
और अन्य नशीले पदार्थों के इस्तेमाल की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस और संबंधित विभागों की निगरानी में ही ऐसे आयोजनों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आपको बता दें कि रायपुर में हर वीकेंड ही नंगी पार्टियों का दौर चल पड़ा है। वही वीआईपी रोड, माना, टेमरी, मंदिरहसौद, विधानसभा, सरोना जैसे इलाके में बने क्लबों-रेस्टोरेंटों, बार और होटलों में नंगी पार्टियां चलती रहती है।

पहले भी कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहा सिमर्स क्लब
सिमर्स क्लब के संचालन को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आने की बात कही जाती रही है। बताया जाता है कि क्लब संचालक नितिन मोटवानी का नाम वर्ष 2023 में सामने आए महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले से भी जुड़ा था, जिसमें वह जेल जा चुके हैं। इसके अलावा क्लब में देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजाने और शराब से जुड़ी शिकायतों के बाद आबकारी विभाग की ओर से कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आई थी। उस दौरान देर रात तक लाउडस्पीकर बजाने और नियमों के उल्लंघन को लेकर शिकायतें दर्ज हुई थीं। आपको बता दें कि हर वीकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होता ही है।
क्लब नाइट डान्स पार्टी फ़ार्म हाउस कल्चर रायपुर के युवाओं को बर्बाद कर्ता जीवन देने के लिए सभी प्रकार की तैयारी कर रखी है सूखा नशा टैबलेट का नशा दारू का नशा लड़की बाज़ी और क्रिकेट का सट्टा सभी चीज़ 1 ही जगह रात के 2 बजे तक उपलब्ध यही रायपुर के क्लब और फ़ार्म हाउस की कहानी है।
वीकेंड पर बढ़ जाती है युवाओं की भीड़
बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार की रात क्लब में बड़ी संख्या में युवा पहुंचते हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक वाहनों की लंबी कतार लगने से आम लोगों को परेशानी होती है। सड़क पर यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ कई बार शोर और भीड़ की वजह से आसपास रहने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बड़ी बड़ी रकम वसूलते क्लब और फ़ार्म हाउस एक्साइज़ चोरी खुलेआम कर रहे हैं। नक़ली दारू विदेशी दारु शराब के अवैध कंटेनर पर कंटेनर माल बेचते ये फ़ॉर्म हाउस और क्लब आबकारी विभाग अपनी कमाई से मस्त सरकार को चूना लगा रहे है। एंट्री फ़ीस पर फ़ॉर्म हाउस की एंट्री फ़ीस पर किसी भी प्रकार की आबकारी टैक्स नहीं देना है ग़ैर ज़मानती जुर्म है।
देर रात पार्टियों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि देर रात तक चलने वाली पार्टियों के बाद कई बार नशे की हालत में युवक सड़क पर दिखाई देते हैं। कुछ मामलों में आपसी विवाद और हंगामे की स्थिति भी बनती है। हालांकि क्लब प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात किए जाने की बात कही जाती है। शहर में पहले भी क्लब और नशे से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वर्ष 2021 में क्वींस क्लब में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके बाद भी समय-समय पर देर रात संचालित होने वाले क्लबों और पार्टियों को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन की निगरानी जरूरी
शहर में क्लब संस्कृति बढ़ने के साथ ही प्रशासन के सामने सुरक्षा और नियमों के पालन की चुनौती भी बढ़ गई है। क्लब संचालकों के लिए पार्टी आयोजन, शराब परोसने और देर रात तक कार्यक्रम चलाने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस और संबंधित विभाग समय-समय पर ऐसे स्थानों की जांच करें, ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। वहीं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाने की जरूरत बताई जा रही है। फिलहाल
सिमर्स क्लब
में होने वाली वीकेंड पार्टी को लेकर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। शिकायतों की जांच और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


रायपुर में नंगी पार्टी के आयोजन में सोशल मीडिया बना बड़ा हथियार
राजधानी में रोजाना वीकेंड में नंगी पार्टियों का आयोजन किया जाता है इसी तर्ज पर एक बार फिर सोशल मीडिया में नंगी पार्टियों के वीडियो जमकर वायरल होने लगे है। जिसके चलते इस मामले की जानकारी जनता से रिश्ता प्रेस ने रायपुर ग्रामीण पुलिस को भी दे दी है। आपको बता दें कि जनता से रिश्ता पिछले कई सालों से राजधानी के होटलों फार्म हाऊसों में विभिन्न नामों से चल रहे विकेंड पार्टी का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित कर शासन प्रशासन और समाज को आगाह करते आ रहा है परंतु सफेद पोशों के कारण मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि यह संस्कृति को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास है एसे में समाज सुधारक भी नदारत हो गए है। वो सिर्फ अपने फायदे वाले काम में ही समाज सुधार की बात करते है।
Next Story