छत्तीसगढ़

बाल सुधार गृह में नाबालिग बंदियों के हाथों में नशे का सामान...!

Bharti sahu
28 Jan 2023 6:44 AM GMT
बाल सुधार गृह में नाबालिग बंदियों के हाथों में नशे का सामान...!
x
वीडियो हुआ वायरल, अपराधियों-बदमाशों में कानून का खौफ नहीं
राजधानी में हत्या, लूट, चोरी और डकैती जैसे गंभीर मामले के किशोर आरोपी बाल सुधार गृह में बंद हैं
जसेरि रिपोर्टर
रायपुर। माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की एक बार फिर पोल खुल गई है। कई बार नाबालिगों के भागने का मामला सामने आता रहा है। अब नया मामला वहां के अधिकारियों पर सवाल खड़े करने वाला है। दरअसल इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा हो रहा है। वीडियो में हत्या के अपराध में बाल सुधार गृह के हाइ सिक्योरिटी सेल प्लेस आफ सेफ्टी में रह रहे बच्चों का वीडियो वायरल हुआ है।
इसमें वे बाल सुधार गृह से जल्द बाहर आने का दावा कर रहे हैं। संप्रेक्षण गृह में अपना राज संचालित होने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा अश्लील भाषा का प्रयोग भी कर रहे। धमकी भरे अंदाज में मैसेज देते दिखाई दे रहे। प्रसारित वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद भी आगे कुछ कहा जा सकेगा। वहीं कार्रवाई भी की जाएगी।
वायरल वीडियो में तीन किशोर दिख रहे हैं। उनके हाथ में नशे का सामान, पैसा भी है। इसके अलावा वह अंदर अपना राज चलने का दावा कर रहे हैं। वहीं बाल सुधार गृह से जल्द बाहर आने का दावा करते दिखाई दे रहे हैं। इनके हाथ में पांच सौ, दो सौ और सौ रुपये के कई नोट हैं। साथ ही लाइटर और नशे का सामान है।
बता दें कि राजधानी में हत्या, लूट, चोरी और डकैती जैसे गंभीर मामले के आरोपित बाल सुधार गृह में बंद हैं। कई बार वहां से बच्चे भाग चुके हैं। विभाग की लापरवाही उजागर हो चुकी है। इसके बाद भी कोई बदलाव नहीं आया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी निशा मिश्रा ने वायरल वीडियो पर कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रसारित वीडियो की पड़ताल करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस पूरे मामले में किसी लापरवाही है उस पर कार्रवाई होगी।
उठ रहे सवाल
संप्रेक्षण गृह के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा।
हत्या के आरोपियों के पास इतनी रकम कहां से।
उनके पास लाइटर कैसे पहुंच गया।
नशे का सामान कैसे पहुंच रहा।
किसके इशारे पर सब कुछ अंदर बाहर हो रहा।
दो महीने से प्रसारित वीडियो का अब तक अधिकारियों के संज्ञान में क्यूं नहीं आया।
हत्या, डकैती जैसे गंभीर मामले के नाबालिग
Next Story