छत्तीसगढ़
मौत का इंजेक्शन बेचने वाला गिरफ्तार, पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना
Nil dhankar
7 April 2023 8:42 AM IST

x
छग
अंबिकापुर। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। आए दिन नशे के सौदागरों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक और सौदागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नशीले इंजेक्शन जब्त किए है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर शिकारी रोड इलाके से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास 1 हजार नग से ज्यादा नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। युवक इंजेक्शन को कीमत से ज्यादा दाम पर बेचकर नशे का कारोबार चलाता था। पुलिस ने युवक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की।
Tagsनशीले इंजेक्शन बेचने वाला गिरफ्तारपुलिसअंबिकापुरअंबिकापुर आज की खबरअंबिकापुर थानाअंबिकापुर बिग न्यूज़अंबिकापुर छत्तीसगढ़अंबिकापुर में तस्कर गिफ्तारDrug injection seller arrestedPoliceAmbikapurAmbikapur today newsAmbikapur police stationAmbikapur Big NewsAmbikapur chhattisgarhSmuggler arrested in Ambikapur
Next Story





