छत्तीसगढ़
नशा मुक्त भारत अभियान: पुलिस अधीक्षक ने नशामुक्ति की दिलाई शपथ
Shantanu Roy
22 Aug 2025 9:37 PM IST

x
छग
Gariaband. गरियाबंद। नशामुक्त भारत अभियान के तहत आज समाज कल्याण विभाग एवं शांति मैत्री ग्रामीण विकास संस्था के तत्वावधान में नशामुक्ति केंद्र गरियाबंद में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली नशामुक्ति केंद्र से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, तिरंगा चौक, तहसील कार्यालय और गांधी मैदान होते हुए पुनः नशामुक्ति केंद्र में समाप्त हुई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नशे से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया।
उन्होंने नशे से होने वाले गंभीर बीमारियाँ, सड़क दुर्घटनाएँ, पारिवारिक तनाव, बच्चों पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव, आर्थिक तंगी तथा मानसिक समस्याएँ के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा बुरी आदतों में से एक है। उन्होंने नशापान से ग्रसित व्यक्तियों को नशामुक्ति केन्द्र में जाकर उपचार कराने की सलाह दी। इसके साथ ही उपस्थित जनों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। जागरूकता कार्यक्रम में शिवम् कॉलेज, आटीएस कॉलेज एवं प्रेरणा नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी.पी. ठाकुर, नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉ. मनोज साहू, प्राचार्य सत्येंद्र तिवारी, प्रबंधक खिलेश गायकवाड़ तथा समाज कल्याण विभाग व नशा मुक्ति केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





