छत्तीसगढ़
ड्रग विभाग का छापा, बिना लाइसेंस 14 तरह की दवाइयां की जब्त
Shantanu Roy
18 Dec 2025 10:52 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में नकली और अवैध दवाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर और रायगढ़ से आई संयुक्त टीम ने सारंगढ़ स्थित सरस्वती मेडिकल के संचालक खेमराज बानी के घर पर दबिश देकर बिना लाइसेंस रखी गई दवाइयों का भंडारण पकड़ा है। इस कार्रवाई में करीब 2 लाख 24 हजार रुपये मूल्य की दवाइयां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई 16 दिसंबर 2025 को की गई। नकली दवाइयों की तलाश अभियान के दौरान टीम को सूचना मिली थी कि सरस्वती मेडिकल से जुड़े परिसर में अवैध रूप से दवाइयों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सारंगढ़ स्थित संचालक के मकान में छापा मारा।
छापे के दौरान मकान में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं का बड़ा स्टॉक पाया गया, जिसके संबंध में कोई वैध औषधि लाइसेंस, क्रय–विक्रय दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि दवाइयों का भंडारण पूरी तरह से अवैध है। टीम ने मौके पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम की धारा 18(सी) तथा दंडनीय धारा 27(3)(ii)/2 के तहत कार्रवाई करते हुए फॉर्म-16 में विधिवत जब्ती की। कुल 14 प्रकार की दवाइयां जब्त की गईं, जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 2,24,000 रुपये बताया गया है। इसके साथ ही तीन एंटीबायोटिक दवाइयों को नकली होने के संदेह के आधार पर नमूना के रूप में जब्त किया गया है। इन नमूनों को विस्तृत जांच के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में दवाइयां नकली या अमानक पाई जाती हैं, तो संबंधित आरोपी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे प्रकरण में विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक अमित राठौर, विजय राठौर, शाश्वत तिवारी और वरुण पटेल की प्रमुख भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में नकली, अवैध और बिना लाइसेंस दवाइयों के कारोबार पर आगे भी इसी तरह सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दवाइयां केवल लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर से ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध दवा या अवैध बिक्री की सूचना तत्काल विभाग को दें।
जब्त दवाइयां (प्रमुख)
मक्सीमेड, CV-625, एलमॉक्स CV-625, सेफक्सी प्लस, महाजोन SB, पिरोक्सी इंजेक्शन, एवीगेट 500 सहित कुल 14 प्रकार की दवाइयां।
Tagsसारंगढ़-बिलाईगढ़खाद्य एवं औषधि प्रशासननकली दवाइयांमेडिकल स्टोर छापाबिना लाइसेंस दवासरस्वती मेडिकलखेमराज बानीएंटीबायोटिक दवादवा जब्तीरायपुर लैब जांचऔषधि अधिनियमअवैध दवा भंडारणस्वास्थ्य विभाग कार्रवाईमेडिकल न्यूजछत्तीसगढ़ समाचारSarangarh-BilaigarhFood and Drug Administrationfake medicinesmedical store raidmedicine without licenseSaraswati MedicalKhemraj Baniantibiotic medicinemedicine seizureRaipur lab testDrug Actillegal medicine storageHealth Department actionMedical NewsChhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





