छत्तीसगढ़

नशे का सौदागर यमराज गिरफ्तार, 3 किलो गांजे के साथ पुलिस ने पकड़ा

jantaserishta.com
21 Sept 2021 6:41 PM IST
नशे का सौदागर यमराज गिरफ्तार, 3 किलो गांजे के साथ पुलिस ने पकड़ा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छाता मुड़ा चौक पर यमराज उर्फ बबलू साहू अपने गुमटी से गांजा की बिक्री कर रहा है। आबकारी उड़नदस्ता टीम प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बिना समय गवाएं अपनी टीम के साथ यमराज साहू के गुमटी में छापा मार उसके कब्जे से 3 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ब) के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश दिया गया।।

इसके अलावा एक अन्य मामले में औरदा निवासी सुंदरमती साव को 8 लीटर महुआ शराब के साथ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) (क) 34(2) एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल की कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। उनके हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल, प्रधान प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू, निर्मल साव, अजय कशेर एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कंवर उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story