छत्तीसगढ़

नशेड़ी भाईयों ने मचाया उत्पात, दोनों पर केस दर्ज

Nilmani Pal
8 April 2023 9:20 AM IST
नशेड़ी भाईयों ने मचाया उत्पात, दोनों पर केस दर्ज
x
CG NEWS

बिलासपुर। शराब के नशे में भाईयों ने आकर युवक से बिना कारण के गाली गलौज की। मना करने पर उनमें से ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। इससे वह घायल हो गया और रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती रहा। छुट्टी होने के बाद थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बहतराई भूकंप आवास निवासी अमित वाल्मिकी गोहर पिता चौबे लाल गोहर (33) 8 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे भूकंप अटल आवास के पीछे ओ ब्लॉक के सामने गौरव राज चौहान व अन्य लोगों के साथ होली में रंग खेल रहा था।

भीड़भाड़ थी तभी मनीष मिश्रा व सुशील मिश्रा दोनों शराब शराब के नशे में आए और अचानक ही गाली गलौज करने लगे। दोनों को गाली देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस बीच मनीष मिश्रा ने पा ही पड़े ईंट के टुकडे से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे चोंट लगी। वह दो दिन तक सिम्स में भर्ती था। इसके बाद इलाज के बाद रायपुर चला गया और रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ पाया। छुट्टी होने के बाद शुक्रवार को वह थाने आकर एफआईआर दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story